पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन के घटक भाकपा-माले ने अपने उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार कुल 20 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारने का फैसला लिया है, जिसमें अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग दोनों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने दोनों फेज़ों के उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ कर दी है। CPI-ML ने फेज-1 के लिए कुल 14 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इन सीटों में भोर, जिरदेई, दरौली, दारौंडा, कल्याणपुर, वारिसनगर, राजगीर, दीघा और फुलवारी जैसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीटें शामिल हैं। फेज-2 के लिए पार्टी ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। भोजपुर के भोजर में धनंजय, दरौली सीट से सत्यदेव राम, फूलबाबू सिंह वारिसनगर से, और आरा से कयूमुद्दीन अंसारी को मौका दिया गया है. इसके अलावा, सिक्त, पिपरा, बलरामपुर और करकट जैसे सीटों में भी पार्टी ने मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है.
हालांकि, महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी भी तनाव और दबाव की राजनीति जारी है. RJD की बड़ी मौजूदगी और कांग्रेस के साथ गठबंधन की मजबूती के बावजूद, सीटों के बंटवारे को लेकर सभी दलों के बीच समीकरण अभी तक अंतिम रूप नहीं ले पाए हैं. भाकपा (माले) का यह कदम उनकी चुनावी रणनीति को दर्शाता है कि वे बिहार में अपनी पैठ को और मजबूत करना चाहते हैं. पार्टी ने अपनी उम्मीदवार सूची से यह स्पष्ट किया है कि वे केवल कुछ सीटों पर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में प्रभाव जमाने का प्रयास कर रहे हैं.
Pravar Bani www.pravarbani.com