04/04/26
Breaking News

बैलेट पेपर से होगा राज्य में नगर निकायों का चुनाव

रांची : रांची राज्य में नगर निकायों का चुनाव बैलेट पेपर से कराने पर सहमति बनी है। ईवीएम की अनुपलब्धता के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने बैलेट पेपर से ही चुनाव कराने का फैसला किया है। आयोग के अनुसार, केंद्र निर्वाचन आयोग ने कई राज्यों को निकाय और पंचायत चुनावों के लिए ईवीएम देना लगभग दो वर्ष पहले ही बंद कर दिया है। इसी कारण राज्य सरकारें अब निकाय या पंचायत चुनावों के लिए खुद मशीन खरीद रही है। या फिर एक राज्य सरकार दूसरे राज्य से उधार पर मशीन लेकर चुनाव करा रही है। झारखंड सरकार भी मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से ईवीएम देने का आग्रह किया था। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने ईवीएम देने से इंकार कर दिया। दूसरी ओर राज्य की माली हालत खास्ता होने के कारण, सरकार फिलहाल अपने लिए ईवीएम मशीन खरीदने की स्थिति में नहीं है। इसलिए राज्य निर्वाचन आयोग बैलेट पेपर से ही चुनाव कराने का सैद्धांतिक फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार युद्ध स्तर पर निकाय चुनाव की तैयारी के बावजूद जनवरी के बाद ही राज्य में नगर निकायों के चुनाव की संभावना है। इसीलिए राज्य सरकार हाईकोर्ट से तीन माह का समय भी मांग रही है। सरकार को पूरी उम्मीद है कि अगली सुनवाई में तीन माह का समय भी मिल जाएगा।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …