02/04/26
Breaking News

बीसीसीआई ने नकवी से मांगी भारत की ट्रॉफी

नई दिल्लीः बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी जल्द से जल्द भारत को सौंपने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी को ईमेल किया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने टीम इंडिया को एशिया कप-2025 की ट्रॉफी देने के एवज में शर्त रख दी है। कहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में एक सेरेमनी आयोजित की जाए और भारतीय टीम का कोई एक खिलाड़ी उनसे एशिया कप की ट्रॉफी लेकर जाए।अगर नकवी आनाकानी करते हैं तो फिर मामले को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में उठाया जाएगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, हम नकवी के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। अगर वो जवाब नहीं देते या कोई निगेटिव जवाब देते हैं तो आईसीसी में शिकायत की जाएगी। भारत ने 28 सितंबर को एशिया कप जीता था भारतीय टीम ने 28 सितंबर को एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। जीत के बाद टीम ने नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। भारत ने यह स्टैंड पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिया था।

Check Also

मंत्रिमंडल की मंजूरी: नॉर्थ और साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ व ‘कर्तव्य भवनों’ में होगा स्थानांतरण

नई  दिल्ली ।  केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने नार्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक से प्रधानमंत्री कार्यालय को …