02/04/26
Breaking News

बीडीओ को कुचलने का प्रयास करने वाला ट्रैक्टर गढ़वा से बरामद

पलामू : जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में बीते दिनों प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्रवण भगत पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना में शामिल ट्रैक्टर को गढ़वा जिले के मंझिआंव क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ट्रैक्टर मालिक और चालक की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैै। इस ट्रैक्टर ने बीडीओ को अवैध बालू के खनन की जांच के दौरान कुचलने का प्रयास किया था।

घटना के बाद बीडीओ श्रवण कुमार भगत के लिखित आवेदन पर उंटारी रोड थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें संबंधित वाहन और अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …