22/02/26
Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, शाम 4 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज हो जाएगा। निर्वाचन आयोग (EC) शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करेगा। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव एक या दो चरणों में संपन्न कराए जा सकते हैं। इसके साथ ही कुछ राज्यों में उपचुनाव की तिथियों का भी एलान किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम बीते सप्ताह पटना पहुंचकर राज्य में चुनावी तैयारियों का जायजा ले चुकी है। अब दिल्ली से आधिकारिक रूप से तारीखों की घोषणा की जाएगी।

निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पूरा कर लिया गया है। 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई, जिसके साथ ही प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो गई। उसी दिन सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के माध्यम से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी सौंपी गई थी।

चुनाव आयोग ने इसके बाद राज्यभर की तैयारियों की समीक्षा बैठकें की हैं और जिलेवार रिपोर्ट भी प्राप्त की है। वहीं, चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

चुनाव की घोषणा के साथ ही एनडीए और महागठबंधन दोनों ही खेमों में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन पर मंथन तेज होने की संभावना है।

Check Also

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार …