02/04/26
Breaking News

बिना हाथों के जन्मी लेकिन अटूट हौसले से रचा इतिहास

बिना हाथों के जन्मी लेकिन अटूट हौसले वाली शीतल देवी ने इतिहास रच दिया है। पैरालंपिक चैंपियन अब भारत की ‘एबल-बॉडीड जूनियर टीम’ में शामिल हो गई हैं। यानी वह अब सामान्य खिलाड़ियों के साथ खेलेंगी। उनकी इस कामयाबी पर आनंद महिंद्रा ने लिखा- शीतल, तुम हम सब से ज्यादा सक्षम हो… तुम्हारा दिल सबसे मजबूत है! यह पहली बार है जब किसी पैरा एथलीट को ऐसे मंच पर मौका मिला है। और भारत का सिर गर्व से ऊँचा हो गया है।
महिंद्रा की पोस्ट सोशल मीडिया पर छा चुकी है। खबर लिखे जाने तक लाखों व्यूज के साथ 4 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। एक शख्स ने लिखा कि शीतल देवी की कहानी हम सभी को प्रेरणा देती है। जबकि दूसरे ने लिखा- आनंद सर, आपकी बातें हमेशा मनोबल बढ़ाती हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- शीतल को कामयाबी से कोई नहीं रोक सकता।

गौरतलब है कि इससे पहले भी महिंद्रा ने शीतल की कामयाबी पर उन्हें एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गिफ्ट की थी। शीतल देवी की ये कहानी सिर्फ एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि जज्बे, आत्मविश्वास और ‘कभी हार न मानने’ की मिसाल है… जो हर भारतीय को प्रेरित करती है।
शीतल ने एक्स (X) पर 7 नवंबर को एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- जब मैंने खेलना शुरू किया था, तब मेरा एक छोटा सा सपना था… एक दिन एबल-बॉडी खिलाड़ियों के साथ खेलना और मेडल जीतना। शुरुआत में मैं सफल नहीं हुई, लेकिन हार नहीं मानी। हर असफलता से कुछ सीखा। अब वो सपना हकीकत के और करीब है।

Check Also

नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को …