04/04/26
Breaking News

पुलिस इंस्पेक्टर ने चार बार किया रेप, आहत महिला डॉक्टर ने कर ली खुदकुशी

मुंबईः  महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक सरकारी अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर होटल के कमरे में मृत पाई गईं. डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पीड़िता ने अपनी हथेली पर कथित सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी पर पांच महीने तक उनके साथ रेप करने का आरोप लगाया.
सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा कि PSI गोपाल बडाने ने पांच महीने तक उनके साथ कई बार रेप किया. पीड़िता ने ये भी लिखा कि पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत बांकर ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. डॉक्टर ने नोट में लिखा था, “पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल बडाने मेरी मौत का कारण है. उसने मेरा चार बार रेप किया. उसने मुझे पांच महीने से अधिक समय तक बलात्कार, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार बनाया.”
घटना सामने आने के बाद, पुलिस ने महिला डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डॉक्टर के हाथ पर लिखे सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच की जा रही है. सुसाइड नोट की प्रमाणिकता साबित करने और सभी कानूनी प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए ये जांच होगी.
महिला ने ये भी लिखा कि वो अत्यधिक तनाव में थी. नोट में उन्होंने अनुरोध किया कि मामले की जांच की जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए. एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि बडाने को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है

Check Also

नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को …