16/02/26
Breaking News

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार : रघुवर दास

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। दास ने रांची में कहा कि विगत वर्षों से शहरी निकाय क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा है। लोग राजधानी होने के बावजूद लोग पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यही कारण है कि वर्तमान सरकार जो दलगत आधार पर निकाय चुनाव होते थे, उससे डर कर गैर दलीय आधार पर निकाय चुनाव करवा रही है। साफ दर्शाता है कि न सिर्फ गांव बल्कि शहर की जनता भी सरकार से त्रस्त है। प्रचार और झूठ के आधार पर चल रही वर्तमान सरकार से लोगों का भरोसा उठ चुका है, इसलिए सरकार दलगत चुनाव कराने से डर गई है।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव 2022 से ही लंबित हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो झारखंड के शहरी क्षेत्रों में विकास के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली लगभग 5100 करोड़ की राशि से वंचित रह गए।

उन्होंने कहा कि रांची में कार्यकर्ताओं और लोगों में भाजपा समर्थित युवा, जुझारू और ऊर्जावान उम्मीदवार रोशनी खलखो जी के लिए जो उत्साह दिख रहा है, उससे स्पष्ट है कि रांची की जनता ने अपने उज्जवल भविष्य के लिए क्रम संख्या छह में बिस्किट छाप पर मुहर लगाने का मन बना लिया है।

Check Also

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने हिन्दपीढ़ी में किया जनसंपर्क, रमा खलको के लिए मांगा समर्थन

रांची: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने …