टंडवा। ; डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी, नॉर्थ करणपुरा टंडवा में अंतरसदनीय दिया सजावट, रंगोली निर्माण और छठ महापर्व महिमा अभिनय प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाभा सदन के विद्यार्थियों द्वारा छठ महापर्व महिमा अभिनय से हुई। इसके बाद आर्यभट्ट, रमण और कलाम सदन के प्रतिभागियों ने बारी-बारी से अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिससे शिक्षक, कर्मचारी और छात्र भक्ति भाव से मंत्रमुग्ध हो गए।
मंच संचालन संतोष कुमार मंडल ने किया और संगीत धुन का प्रबंधन रजनीकांत ने संभाला। निर्णायक मंडल में अदिति सिंह, कुंदन कुमार सिंह और इला आनंद ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा कुमार झा ने दूरभाष के माध्यम से बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने भी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में भक्ति भाव, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक कौशल को बढ़ावा दिया।
Pravar Bani www.pravarbani.com