नयी दिल्ली : डीएनए परीक्षण से पुष्टि हो गयी है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जिस कार में विस्फोट में हुआ था उसे डॉ. उमर नबी ही चला रहा था क्याेंकि उसके स्टीयरिंग व्हील में मिले पैर के हिस्से और नबी की मां के डीएनए नमूने आपस में मिल रहे हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार नबी की माँ के डीएनए नमूने और नबी के पैर के डीएनए आपस में मैच हो रहे हैं।
जांचकर्ताओं को यह सफलता तब मिली जब डॉ. नबी का पैर कार के स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंसा हुआ पाया गया। ये भी खुलासा हुआ है कि 32 कारें आतंकी हमले के लिए तैयार की गई थीं. लाल किला के निकट धमाका करने वाले डॉक्टर उमर का नया वीडियो भी मिला है, जिसमें वो कनॉट प्लेस के पास कार दौड़ाता दिख रहा है. बुधवार देर रात जांच टीम ने पुष्टि की है कि विस्फोटक से लदी ह्यूंडई i20 कार में आतंकी डॉक्टर उमर नबी उर्फ उमर मोहम्मद ही था. अल फलाह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर 17 का कमरा नंबर 13 आतंकी डॉक्टरों का गोपनीय ठिकाना था, जहां साजिश का पूरा प्लान तैयार किया गया. आतंकियों ने धमाके का बारूद जुटाने के लिए 30 लाख रुपये जुटाए थे.
Pravar Bani www.pravarbani.com