02/04/26
Breaking News

टिकटों की महा कालाबाज़ारी की एसीबी से जाँच करायें सागर

रांची ; जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा की भारत दक्षिण अफ़्रीका के बीच रांची में खेले गए एकदिवसीय क्रिकेट मैच के टिकटों की जमकर महा कालाबाज़ारी की गई। इस कालाबाज़ारी की जाँच एसीबी से करानी चाहिए। महा कालाबाज़ारी में सक्रिय स्थानीय दुकानदारों एवं दलालों को क्रिकेट स्टेडियम के अंदर टिकट वितरण में लगे लोगों ने खुल कर संरक्षण दिया। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया मगर जब प्रति व्यक्ति टिकट की खरीद सीमा तय है तो फिर भारी मात्रा में टिकट उपलब्ध कराने वाले सस्पीशियस एलायंस का मास्टरमाइंड का अब तक कोई पता नहीं चला।
इस रोमांचक मुकाबले का लुफ्त उठाने वाले दर्शकों को चार गुना दाम चुकाना पड़ा जिससे क्रिकेट प्रेमियों और राज्यवासियों में आक्रोश और निराशा है। ऑनलाइन एवं आफलाइन टिकट वितरण में भारी अनियमितता देखी गई।
कम्प्लीमेंट्री टिकट इतने अधिक संख्या में वितरित किया गया कि उससे आने वाले राजस्व की वसूली के लिए नवज़ात बच्चों के लिए भी टिकट रखना पड़ा और आम लोगों से भी टिकटों के लिए अधिक दाम वसूले गए।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जेएससीए ने राज्य की छवि धूमिल करा दी। झारखंड के सुनहरे क्रिकेट इतिहास को इस ऐतिहासिक कालाबाज़ारी से धब्बा लगा है।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …