रांची, : राजधानी रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में 9 अक्टूबर तक हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 9 अक्टूबर को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। 10 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने लगेगा और ठंडक का असर महसूस किया जाएगा। हालांकि सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 10 अक्टूबर के बाद भी हल्की बारिश हो सकती है।
Pravar Bani www.pravarbani.com