03/10/25
Breaking News

झारखंड में 30 IPS का तबादला

राकेश रंजन रांची के नए एसएसपी, डीजीपी अनुराग गुप्ता एसीबी और सीआईडी प्रभार से मुक्त
रांची। झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गुरुवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 30 अफसरों के दायित्व और प्रभार में बदलाव किया गया है। राज्य पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता को एसीबी और सीआईडी के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है।
तबादले और नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं :
• डीजीपी अनुराग गुप्ता : एसीबी और सीआईडी के डीजी प्रभार से मुक्त।
• डीजी वायरलेस प्रशांत सिंह : डीजी मुख्यालय का प्रभार।
• एडीजी JAP प्रिया दुबे : एसीबी की एडीजी नियुक्त।
• सुमन गुप्ता : रेल एडीजी।
• मनोज कौशिक (आईजी रांची) : आईजी सीआईडी।
• क्रांति कुमार गडीदेशी (आईजी बोकारो) : आईजी मानवाधिकार।
• नरेंद्र कुमार सिंह : आईजी निगरानी सह सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड।
• शैलेंद्र सिन्हा (आईजी दुमका) : आईजी पलामू।
• सुदर्शन मंडल (आईजी सीआईडी) : आईजी मुख्यालय, साथ ही जेल आईजी का प्रभार।
• सुनील भास्कर : आईजी बोकारो।
• पटेल मयूर कन्हैयालाल (प्रोविजन आईजी) : आईजी दुमका।
डीआईजी स्तर पर बदलाव :
• संजीव कुमार (डीआईजी सीआईडी) : डीआईजी एसआईबी।
• शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल : डीआईजी एसीबी।
• मनोज रतन चोथे : डीआईजी स्पेशल ब्रांच।
• नौशाद आलम अंसारी (डीआईजी पलामू) : पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे।
• चंदन कुमार सिन्हा (पूर्व एसएसपी रांची) : डीआईजी एसीबी।
एसपी स्तर पर तबादले :
• अरविंद कुमार सिंह : एसपी स्पेशल ब्रांच।
• एहतेशाम वकारिब : एसपी सीआईडी।
• अमित रेनू : एसपी चाईबासा।
• सौरभ : एसपी देवघर।
• अजीत कुमार : रेल एसपी जमशेदपुर।
• दीपक कुमार पांडे : एसपी स्पेशल ब्रांच।
• अनिमेष नैथानी : एसपी एसीबी।
• कैलाश करमाली : रेल एसपी धनबाद।
• मनोज स्वर्गीयरी : कमांडेंट JAP-3 गोविंदपुर।
• मूमल राजपुरोहित : कमांडेंट JAP-8।
• पारस राणा : रांची सिटी एसपी, साथ ही JAP-10 का अतिरिक्त प्रभार।
• राकेश सिंह : रांची ट्रैफिक एसपी, साथ ही वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार।
• अजीत पीटर डुंगडुंग (एसपी देवघर) : संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग।

Check Also

आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

रांची : आदित्य साहू झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। …