02/04/26
Breaking News

झारखंड में गरीब मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के साथ राशन कार्ड का मिलेगा फायदा

रांची : झारखंड सरकार ने गरीब और गंभीर रूप से बीमार नागरिकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है । अब हर जिले में 100-100 विशेष लाभार्थियों को नाम राशन कार्ड में जोड़ने की घोषणा की है। इसके के तहत चयनित लोगों को आयुष्मान भारत योजना और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इस योजना की घोषणा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार की उदासीनता के कारण अब तक कई गरीबों की जान इलाज के अभाव में चली गई।जो दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा की अब राज्य के किसी गरीब की जान इलाज के अभाव में नहीं जाएगी।

मंत्री डॉ. अंसारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की इस योजना को धरातल पर उतारें । वर्तमान गाइडलाइन के अनुसार केंद्र सरकार की नीति में नया नाम केवल पुराने नामों को हटाए बिना नहीं जोड़ा जा सकता, जिसके कारण बड़ी संख्या में गरीब लोग सरकारी योजनाओं से वंचित थे। राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से विशेष परिस्थिति में यह छूट देने का निर्णय लिया है।

डॉ. अंसारी ने कहा, राज्य के सभी विधायकों और सांसदों से आग्रह किया कि यदि उनके क्षेत्र में कोई गरीब मरीज है, जिसका नाम राशन कार्ड में शामिल नहीं है और जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करवा पा रहा है, तो वे तुरंत संबंधित उपायुक्त और जिला आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क कर उसका नाम सूची में जोड़वाएं।

इस फैसले के बाद पूरे राज्य में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आम जनता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और स्वयंसेवी संस्थाओं ने इस मानवीय कदम का स्वागत किया और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को धन्यवाद दिया।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …