12/11/25
Breaking News

झारखंड में एलजेपी (रामविलास) ने मनाई स्व. राम विलास पासवान की पुण्यतिथि,

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक और पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय राम विलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड प्रदेश इकाई की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पासवान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और गरीब, वंचित तथा पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता “क्षितिज मूक बधिर विद्यालय” (तपोवन मंदिर, निवारनपुर) पहुँचे, जहाँ विशेष बच्चों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें स्व. पासवान जी के मानवतावादी दृष्टिकोण और समाजहित के कार्यों के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि एलजेपी (रामविलास) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को “बिहार 1, बिहारी 1st” अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पूरी मजबूती से लड़ेगी। साथ ही, पार्टी ने यह भी घोषणा की कि झारखंड प्रदेश इकाई घाटशिला उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार को पूर्ण समर्थन देगी और गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी आदित्य विजय प्रधान, पारसनाथ राय, अभिषेक राय, उमेश तिवारी, ममता रंजन, हाफिजुल हसन, रतन पासवान, शिव जी, उत्तम राय, दिनेश सोनी, मनीषा देवी, संतोष पासवान, आनंद वर्मा, विजय कुमार, आनंद पांडे, सुरेंद्र राय, राजेश रंजन वर्मा, संजीत द्विवेदी, विकास राय, हरेराम जी, प्रतिज्ञा कुमार, तनिक, संदीप, भोला, मनीष, विजय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

महान क्रांतिकारी देशभक्त थे मदनमोहन मालवीय

महामना मदन मोहन मालवीय 12 नवंबर 1946 को उनका निधन हो गया था। उन्होंने अपना …