रांची स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को सविता मुर्मू ने अंडर–19 बालिका जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीता।
हरियाणा के भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में सविता मुर्मू ने अपनी मजबूत तकनीक, बेहतर थ्रो नियंत्रण और अदम्य जज्बे का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। सविता मुर्मू की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने सविता की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य की खेल नीतियों और सतत प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम है। सविता भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़े पदक जीतने की क्षमता रखती हैं।
Pravar Bani www.pravarbani.com