02/04/26
Breaking News

जेएससीए का फ़रमान दुर्भाग्यपूर्ण, वापस लें – जदयू

रांची ; जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा की भारत – दक्षिण अफ़्रीका वनडे मैच में नवजात बच्चों के लिए टिकट विक्रय करने संबंधी फ़ैसला अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है। जेएससीए को इसपर विचार करते हुए इसे वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्टेडियम में अलग अलग उम्र सीमा तय है, ज्यादातर जगहों पर तीन साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता – पिता को टिकट लेने की बाध्यता नहीं है। हाल ही में हुए एशिया कप में चार साल की उम्र सीमा बच्चों के लिए रखी गयी थी। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी विश्वकप में बच्चों के टिकट के लिए दो साल की उम्र तय की थी।

श्री कुमार ने कहा एयरलाइन, रेलवे और रोड ट्रांसपोर्ट भी कम से कम दो से पाँच वर्ष के बच्चों का टिकट नहीं लेना पड़ता है। उन्होंने कहा की जेएससीए के इस फरमान से क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है, इसे तत्काल वापस लेना चाहिए और कम से कम चार वर्ष तक के बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं ले।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …