जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो घाटशिला उपचुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, प्रचार अभियान के दौरान वे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी के ऊपर बैठकर जनसंपर्क कर रहे थे, जो चुनाव आचार संहिता और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन माना गया है।
जमशेदपुर के उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रैली के दौरान कुछ लोगों ने चारपहिया वाहन पर बैठकर या खड़े होकर प्रचार किया। यह न सिर्फ सुरक्षा नियमों के खिलाफ है बल्कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का भी उल्लंघन है।
इस मामले में निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित प्रत्याशी या राजनीतिक दल को नोटिस जारी किया है और 24 घंटे के भीतर स्पष्ट स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने कहा कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Pravar Bani www.pravarbani.com