गोड्डा। सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित जीतपुर खनन परियोजना के तहत दाहूबेड़ा और पकेड़ी गांव में टेरी माइनिंग कंपनी और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में आसपास के तीन गांवों से 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस जॉब मेला का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान रोजगार मेला में आए कंपनी के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी दी और इच्छुक युवाओं से उनका बायोडेटा लिया। इस अवसर पर टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी सदानन्द सिंह, संतोष कुमार, सुषमा सोरेन, राजू सिंह, सरबजीत कौर और जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम का आयोजन परियोजना प्रमुख रितेश तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
Pravar Bani www.pravarbani.com