कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता के मशहूर संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा मंडप ने ने इस वर्ष की ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पर थीम आधारित जिसमें पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के आतंकवाद-विरोधी अभियान की झलक प्रस्तुत की गई है। इस मौके पर उन्होंने बंगाल और देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि नौ दिनों तक चलने वाला शक्ति की उपासना का यह पर्व आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया है। साथ ही उन्होंने इस दौरान मां दुर्गा से प्रार्थना की कि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद बंगाल में ऐसी सरकार बने, जो राज्य को फिर से ‘सोनार बांग्ला’ (स्वर्णिम बंगाल) बना सके। गृह मंत्री ने कहा कि नवरात्रि और दुर्गा पूजा अब सिर्फ बंगाल और भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल की ये महान परंपरा अब वैश्विक पहचान बन चुकी है। पूरे नौ दिन राज्य में शक्ति की उपासना होती है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व बंगाल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए और राज्य के विकास के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार किया जा सके। इसके साथ कालीघाट स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाह ने मां काली का आशीर्वाद लिया और मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से विशेष पूजा की ।
पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री का यह दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि, नवरात्रि के इस पावन पर्व पर बंगाल की जनता के बीच धार्मिक आस्था अपने चरम पर होती है। ऐसे समय में अमित शाह का मां काली के दरबार में आशीर्वाद लेना राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है,
