02/04/26
Breaking News

चिराग ने भाजपा से आए कई लोगों को थमाया टिकट, 29 की लिस्ट जारी

पटना ; लोजपा (रामविलास) के सभी 29 उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी हो गई। इनमें आधे दर्जन से अधिक उम्मीदवार भाजपा पृष्ठभूमि के हैं। अधिक संख्या उन उम्मीदवारों की है, जो टिकट की गारंटी के बाद लोजपा (रा) में शामिल हुए हैं और सफल कारोबारी के रूप में उनकी पहचान है।
चेनारी के कांग्रेसी विधायक मुरारी गौतम भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें लोजपा (रा) ने चेनारी सुरक्षित क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। बोचहा सुरक्षित क्षेत्र की पूर्व विधायक बेबी कुमारी भाजपा में थीं। इन्हें इसी क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया हे।
भाजपा नेता अरुण कुमार बख्तियारपुर से लोजपा (रा) के उम्मीदवार बनाए गए हैं। पार्टी के 14 उम्मीदवारों की सूची पहले जारी हुई थी। गुरुवार को 15 उम्मीदवारों की सूची जारी हुई।
राजद के पूर्व सांसद सुभाष यादव के पुत्र रणधीर का नाम पहले फतुहा के लिए तय किया गया था। उनकी जगह रूपा कुमारी को फतुहा का उम्मीदवार बनाया गया है। वह चर्चित टुनटुन यादव की पत्नी हैं।

Check Also

नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को …