29/05/26
Breaking News

चतरा समाहरणालय स्थित मती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

चतरा :  चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में माध्यमिक के लिए 38 एवं इंटरमीडिएट के लिए 28 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया। आगामी परीक्षा में कुल 38,530 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे — जिनमें माध्यमिक स्तर के 22,597 और इंटरमीडिएट स्तर के 15,933 परीक्षार्थी शामिल हैं।

बैठक में चतरा विधायक श्री जनार्दन पासवान, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, सिमरिया विधायक प्रतिनिधि, आरक्षी अधीक्षक चतरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र एवं झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार राम उपस्थित थे।

उपायुक्त ने परीक्षा संचालन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, ताकि किसी भी छात्र को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Check Also

अमेरिका-ईरान समझौता नहीं हुआ तो ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर इज़रायली हमलों का समर्थन करेंगे ट्रंप : रिपोर्ट

वॉशिंगटन :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से वादा किया …