17/05/26
Breaking News

गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग, बड़ा हादसा टला

( प्रवर बाणी ) टंडवा : शहीद चौक स्थित मुन्ना गुप्ता की मकान के दूसरे माले के रसोई रूम में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गया। आग लगने की सूचना से अफरातफरी मच गया। लोगों ने आग को काबू करने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर से प्रयास भी किया गया, कई कोशिश के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। अंततः आइसर ट्रैक्टर शोरूम मैनेजर अखिलेश सिंह ने एनटीपीसी सांसद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया को सूचना दिया। सांसद प्रतिनिधि ने एनटीपीसी के मानव संसाधन प्रबंधक अभिषेक आनंद जी एवं थाना इंस्पेक्टर अनिल उरांव जी से बात कर अग्निशामक यंत्र की मांग करने पर एनटीपीसी द्वारा अविलंब सीआईएसएफ के जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर एक घंटे के प्रयास में आग पर काबू पा लिया गया। सीआईएसएफ के जवानों ने बताया की आग जिस प्रकार लगी थी इससे पूरे मकान के अन्य कमरों में तेजी से फैलने की संभावना था। गैस सिलेंडर के रेगुलेटर लगाने के बाद से टंकी से गैस रिसाव हो रहा था बताया गया। उस मकान में ॐ साईं फ्यूल के मैनेजर दिलीप चौबे के परिवार किरायेदार के रूप में रह रहे थे। उनकी पत्नी द्वारा गैस की टंकी बदलकर गैस चालू की और खाना बनाने शुरू किया और अचानक आग टंकी तक पहुंच गया। तेजी से आग रसोई रूम में फैलने लगा अंततः एनटीपीसी द्वारा प्रदत अग्निशामक कर्मियों के प्रयास से बहुत बड़ी हादसा टल गया।इस आगजनी में कोई भारी नुकसान नहीं हुई।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …