17/05/26
Breaking News

गुमला जिला प्रशासन द्वारा गरीब, लाचार और असहाय व्यक्तियों के बीच बांटेगी मिंक कलाउडी कंबल

गुमला ः गुमला जिला प्रशासन द्वारा लाचार, गरीबों और असहाय व्यक्तियों के बीच कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गुमला जिला प्रशासन द्वारा सरकारी कंबल की खरीदारी को लेकर प्रकिया शुरू कर दी गई है, बताया जाता है कि इस बार जिलास्तर पर 28 , 600 कंबलों की खरीदारी की जाएगी। पहली बार ऊँनी कंबल के स्थान पर मिंक कलाउडी कंबलें लाचार, गरीब, मजबूर और गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रहे लोगों के बीच मिंक कलाउडी कंबल बांटी जाएगी।

उक्त खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, और सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से खरीदारी को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है, गुमला जिला समाहरणालय कक्ष चंदाली में दो दिसंबर को निविदा खोली जाएगी और एल वन आने वाले संवेदक को कंबलों की आपूर्ति का निर्देश जारी किया जाएगा, दिनांक 15 दिसंबर 2025 तक उक्त कंबलों का वितरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया है, इसमें गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने की बात कही गई है। हालांकि अब तक कंबल का दर निर्धारित नहीं है, जबकि पिछले वर्ष कंबल खरीद का अधिकतम दर 375 रुपए निर्धारित किया गया था।

लाचार मजबूर गरीबों तक समय पर कंबल पहुंचेगा। इसपर संशय है। चूंकि बढ़ती ठंड के साथ ही साथ प्रतिदिन पारा गिर रहा है और दिसंबर में कड़ाके की ठंड अपना पूरा जलवा दिखाएंगा और जब तक गरीबों के बीच इसका वितरण शुरू किया जाएगा, तब तक सर्द का मौसम आधा गुजर चुका होगा। लोगों को अभी ही कंबल की आवश्यकता अभी से महसूस हो रही है,सामाजिक संगठनों में भी कंबल वितरण को लेकर इस बार सक्रियता नहीं दिख रही है,ऐसे में देर होने से लाचार मजबूर गरीब लोगों की परेशानी बढ़ेती ही जाएगी ,वैसे सरकार ने खरीदारी के बाद सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से कंबलों का वितरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है।

Check Also

नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को …