03/10/25
Breaking News

गिरिडीह में पिकअप वैन और ट्रक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत; 5 घायल

गिरिडीह। टुंडी मुख्य मार्ग के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर को भयानक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है। ट्रक व पिकअप में टक्कर हुई है। ट्रक के नीचे सवारी दबी हुई है। मृतकों संख्या बढ़ सकती है। मिली जानकारी के मुताबिर, ट्रक व सवारी पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हुई है। 5 जख्मी भी हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। ताराटांड़ पुलिस पहुंच चुकी है। सभी मृतकों व घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया जा रहा है। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

Check Also

आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

रांची : आदित्य साहू झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। …