02/04/26
Breaking News

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की टीम की घोषणा की

नई  दिल्ली : कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को जारी कर दी जिसमे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल है। कांग्रेस ने यह सूची जारी करते हुए बताया कि स्टार प्रचारकों में जिन अन्य प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है उनमें पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शामिल हैं।

Check Also

AI समिट में प्रदर्शन पर बरसे मोदी ,विकास बनाम ‘जहरीली राजनीति विपक्ष

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की जनसभा को राजनीतिक तेवर देते हुए विपक्ष, विशेषकर …