02/04/26
Breaking News

आईएएस छवि रंजन का निलंबन खत्म,जल्द मिल सकती है नई जिम्मेदारी

रांची। बरियातू जमीन घोटाला मामले में निलंबित किए गए रांची के पूर्व उपायुक्त आईएएस छवि रंजन को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने उनका निलंबन समाप्त कर दिया है। सरकार ने 14 अक्टूबर 2025 से उनका सस्पेंशन खत्म करने का आदेश जारी किया। छवि रंजन ने कुछ सप्ताह पहले सरकार को निलंबन समाप्त करने के लिए आवेदन दिया था, जिस पर विचार करते हुए यह फैसला लिया गया। इस फैसले के साथ ही अब उनकी सेवा बहाली की प्रक्रिया शुरू होने पर विचार किया जा रहा है। बरियातू में सेना की जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद छवि रंजन को निलंबित कर दिया गया था। आईएएस छवि रंजन 29 माह बाद जेल से बाहर निकले। सेना के कब्जे वाली बरियातू की जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में वे ईडी की गिरफ्त में थे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने ईडी की विशेष अदालत में एक-एक लाख रुपए के दो जमानतदारों के साथ मुचलका दाखिल किया। इसके साथ ही उन्होंने उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी शर्तों का पालन करने का लिखित आश्वासन भी कोर्ट को दिया। जमानत दस्तावेजों की जांच के बाद अदालत ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार के अधीक्षक को रिलीज ऑर्डर भेज दिया । आईएएस छवि रंजन 29 माह बाद जेल से बाहर निकले। सेना के कब्जे वाली बरियातू की जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में वे ईडी की गिरफ्त में थे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने ईडी की विशेष अदालत में एक-एक लाख रुपए के दो जमानतदारों के साथ मुचलका दाखिल किया। इसके साथ ही उन्होंने उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी शर्तों का पालन करने का लिखित आश्वासन भी कोर्ट को दिया। जमानत दस्तावेजों की जांच के बाद अदालत ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार के अधीक्षक को रिलीज ऑर्डर भेज दिया ।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …