रांची। रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) रांची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए DAV हेहल को छह विकेट से हराया। मैच के दौरान DPS रांची के सात्विक अनीश टीम के स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्होंने मात्र 13 गेंदों में 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और लक्ष्य का पीछा आसान बना दिया।
DPS के गेंदबाजों ने भी संयमित प्रदर्शन करते हुए DAV हेहल को कम स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। जवाब में DPS रांची ने निर्धारित ओवरों से पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में उत्साह देखा गया। टूर्नामेंट में DPS रांची की यह जीत अगले दौर में उनके लिये मजबूत दावेदारी साबित हो रही है
Pravar Bani www.pravarbani.com