नयी दिल्ली, : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा के पिछले चुनाव में भारी हेराफेरी होने का दावा करते हुए चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर 25 लाख वोटों की गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।
श्री गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में चुनाव आयोग, भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह पर ‘वोट चोरी’ कराने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में वोटर को जागृत कर लोकतंत्र को बचाना उनकी जिम्मेदारी है क्योंकि आयोग विवरण नहीं देता है और न ही वेबसाइट पर फोटो दिखाता है।
Pravar Bani www.pravarbani.com