20/02/26
Breaking News

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हुसैनाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम

हुसैनाबाद (पलामू) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल सेवा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी संकल्प है।

भाजपा के युवा नेता सूर्य सिंह ने भी वृक्षारोपण किया और क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि हर परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करे। उन्होंने कहा कि यह अभियान क्षेत्र को हरित व स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस मौके पर रामप्रेश सिंह, योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, लालमुनि चंद्रवंशी, बीरेंद्र सिंह, विनय पासवान, प्रिंस शर्मा, संजय सिंह, विमलेश सिंह, प्रमोद प्रजापति, जयप्रकाश उपाध्याय, रविरंजन सिंह, पिंटू सिंह, विजय राजवंशी, हंसराज सिंह, गोरख पासवान, बिंदा यादव, मदन उरांव, अनिल सिंह, प्रदीप पासवान, सूचित सिंह, शिवप्रसाद राजवंशी, अजय चंद्रवंशी, अजय सिंह, सलेंद्र कुमार, सागर पासवान, अश्विनी कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।

Check Also

झामुमो ने नगर निगम चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की हस्तक्षेप की मांग

रांची। रांची नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा …