04/04/26
Breaking News

सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में बड़ी बढ़ोतरी

रांची झारखंड। राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे सामान्य वर्ग के प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रों की छात्रवृत्ति राशि में दो से तीन गुना तक की वृद्धि करने का बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले से हजारों छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अब तक मामूली राशि प्राप्त कर रहे थे।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को विभागीय मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है। बढ़ी हुई राशि के अनुसार, नौवीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को 150 रुपए की जगह 450 रुपए और 11वीं और 12वीं के छात्रों को 230 रुपए की जगह 500 रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी।

एक अनुमान के मुताबिक, इस वृद्धि से राज्य के करीब 58 हजार बच्चों को सीधे लाभ मिलेगा। हालांकि, इस निर्णय से राज्य के राजकोष पर लगभग 27 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बढ़ी हुई राशि इसी वित्त वर्ष से छात्रों को देने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड में एससी-एसटी और ओबीसी बच्चों को कल्याण विभाग के तहत छात्रवृत्ति और कई योजनाओं का लाभ मिलता है। सामान्य वर्ग के छात्रों को भी शिक्षा में सहायता देने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई थी, लेकिन तब मिलने वाली राशि काफी कम थी। इस वृद्धि से अब सामान्य वर्ग के छात्रों को भी शिक्षा में पर्याप्त समर्थन मिलेगा।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …