06/04/26
Breaking News

सहारा की संपत्ति बिक्री पर सुनवाई छह सप्ताह टली

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने अडानी ग्रुप को संपत्ति बेचने की अनुमति मांगने वाली सहारा कंपनी की याचिका पर सुनवाई छह सप्ताह के लिए टाल दी है। कंपनी ने महाराष्ट्र स्थित एम्बी वैली परियोजना और लखनऊ स्थित सहारा शहर सहित 88 संपत्तियों को अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को बेचने की अनुमति देश की शीर्ष अदालत से अनुमति मांगी थी :
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और एमएम सुंदरेश की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगे जाने पर चार सप्ताह का समय दिया। अब मामले की सुनवाई छह सप्ताह बाद के लिए निर्धारित की गई है।

Check Also

मन की बात: पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी से दिख रहा सकारात्मक बदलाव

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम …