04/10/25
Breaking News

सदर अस्पताल, लातेहार में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का हुआ शुभारंभ

पलामू:बुधवार को को लातेहार सदर अस्पताल में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, उपस्थित अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं में जागरूकता, पोषण की स्थिति सुधारना, नियमित स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देना और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। साथ ही स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला होती है, इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना इसका मूल उद्देश्य है।उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि यह विशेष अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करना है। जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ माहवारी स्वच्छता और मातृत्व से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श देगी। साथ ही महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना समय की जरूरत है क्योंकि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज का निर्माण कर सकती है।
इस अभियान के तहत प्रसव पूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वक्षता और मानसिक स्वास्थ जागरूकता गतिविधियों से मातृ, शिशु एवं किशोरियों को बढ़ावा देना है।
मौके पर उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी महिलाओं से अपील की कि वे इस अभियान में भाग लेकर स्वास्थ्य जाँच अवश्य कराएं और दी जाने वाली परामर्श सेवाओं का लाभ उठाएं।इस दौरान मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। सदर अस्पताल परिसर से जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, विधायक प्रतिनिधि श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता श्री रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। मौके पर लातेहार विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार,  अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, जनप्रतिनिधि और सेविका, सहायिका, आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Check Also

आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

रांची : आदित्य साहू झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। …