04/04/26
Breaking News

यात्रियों को राहत: इंडिगो ने मांगी माफी, 15 दिसंबर तक टिकट रद्द पर पूरा पैसा वापस

नई दिल्ली : निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के प्रभावित लोगों और हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों से माफी मांगते हुए 15 दिसंबर तक के टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा वापस करने का आश्वासन दिया है।एयरलाइंस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि 05 दिसंबर से 15 दिसंबर तक की यात्रा के टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड दिया जायेगा और कोई कटौती नहीं की जायेगी। यात्रियों को भुगतान उसी खाते में किया जायेगा जिससे भुगतान किया गया था। इसके साथ ही यात्रा की तारीख और समय में बदलाव के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

Check Also

यूजीसी के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर कर स्वर्ण महासंघ ने जताया विरोध

पूर्वी सिंहभूम। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हालिया फैसलों के विरोध में गुरुवार को स्वर्ण …