14/04/26
Breaking News

दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने कोलकाता पहुंचे अमित शाह

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार रात को कोलकाता पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे से वह न्यू टाउन के एक होटल में गए, जहां वह रात में रुकेंगे। शाह शुक्रवार को उत्तर कोलकाता में संतोष मित्रा स्क्वायर सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के पंडाल का उद्घाटन करेंगे।भाजपा पार्षद सजल घोष द्वारा आयोजित इस दुर्गा पूजा पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर को दर्शाया गया है। इसके बाद शाह दक्षिण कोलकाता के कालीघाट मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। बाद में वह साल्ट लेक में ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (ईजीसीसी) में भाजपा समर्थित पश्चिम बंग संस्कृति मंच के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे।

Check Also

तमिलनाडु:राजग ने द्रमुक के ‘भ्रष्ट और वंशवादी शासन’ पर बोला हमला

चेन्नई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को चेन्नई के निकट आयोजित एक विशाल जनसभा …