02/04/26
Breaking News

कम विजिबिलिटी का असर, 4 उड़ानें डायवर्ट

रांची : रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुबह घने कोहरे और अत्यंत कम विजिबिलिटी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित रहा. विजिबिलिटी में लगातार गिरावट के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई विमानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया. हालांकि मौसम में सुधार के बाद सभी उड़ानें देर शाम तक रांची में सुरक्षित रूप से लैंड कर गईं. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार शाम 6 बजे तक कुल चार उड़ानें प्रभावित रहीं, जिन्हें शम्साबाद, भुवनेश्वर और कोलकाता की ओर मोड़ना पड़ा. सुबह के समय रनवे विजिबिलिटी रेंज मानकों से नीचे पहुंच गई थी, जिसके कारण विमानों को सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी. एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार मौसम में सुधार के बाद सभी विमान रांची में सुरक्षित रूप से उतर गए और उड़ान संचालन शाम तक सामान्य हो गया

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …