25/02/26
Breaking News

अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद निलंबित, आईजी ने की कार्रवाई

रांची ; जोनल आईजी मनोज कौशिक ने अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। पुलिस सूत्रों से शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, गत दिनों अरगोड़ा थाना में एक युवक को हाजत में बंद कर मारपीट का मामला सामने आया था।

इसके बाद एसएसपी ने एक सब इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह को सस्पेंड किया था। जबकि इंस्पेक्टर को लेकर एक रिपोर्ट जोनल आईजी को भेजी गई थी। जिस पर जोनल आईजी ने यह कार्रवाई की है।

Check Also

राज्य में दुष्कर्म और बच्चा चोरी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है : प्रतुल

खूंटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा है कि …