06/04/26
Breaking News

अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन

मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एवं गायिका सुलक्षणा पंडित का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनेत्री काफी लंबे समय से बीमार थी। उन्होंने आज रात आठ बजे यहां नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली।
अभिनेत्री के भाई एवं संगीतकार ललित पंडित ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुलक्षणा को दिल का दौरा पड़ा था।
सुलक्षणा के  निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी है। फिल्म उद्योग से जुड़े कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने कई फिल्मों में पार्श्वगायन के अलावा अभिनय भी किया था।

Check Also

नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को …