हैदराबाद : तेलंगाना के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति
जिष्णु देव वर्मा ने विश्वविद्यालय (BRAOU) के 26वें दीक्षांत समारोह में,जो भवन्नम वेंकट्रम सभागार में
आयोजित हुआ, अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता, लेखक एवं शांति दूत प्रेम रावत को डॉक्टर ऑफ
लेटर्स की उपाधि से सम्मानित किया।
यह सम्मान प्रेम रावत को शांति और मानवीय क्षमता को बढ़ावा देने के प्रति उनके आजीवन समर्पण
के लिए प्रदान किया गया। अपनी पुस्तकों, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संसद जैसे वैश्विक मंचों पर दिए गए
व्याख्यानों तथा पीस एजुकेशन प्रोग्राम – जो आज 80 देशों के 1,500 शैक्षणिक संस्थानों और 890
जेलों में चल रहा है – के माध्यम से उन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है।
प्रेम रावत ने आभार व्यक्त करते हुए कहाः “यह विश्वविद्यालय छात्रों के लिए ऐसे द्वार खोलता है,
जिनसे वे जीवन में अपनी इच्छानुसार आगे बढ़ सकें । अपनी ओर से मैं भी द्वार खोलने का प्रयास करता हूँशांति और आंतरिक क्षमता के लिए। एक प्रकार से हम दोनों का एक ही अतुल्य धेय है।”
श्री प्रेम रावत ने अब तक 110 से अधिक देशों में अपना शांति-संदेश दिया है। वे न्यूयॉर्क टाइम्स के
बेस्टसेलिंग पुस्तक Hear Yourself के लेखक हैं और बड़े पैमाने पर जनसंपर्क कार्यक्रमों के लिए
तीन गिनीज़ वल्र्ड रिकॉड्र्स उनके नाम दर्ज हैं। उनकी मानवीय संस्था, द प्रेम रावत फाउंडेशन, पाँच
महाद्वीपों में भोजन, जल और शांति जैसी मूलभूत मानवीय आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में
लगातार प्रयासरत है।
Check Also
PM मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का किया उद्घाटन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार से यहां शुरू हो रहे कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन …
Pravar Bani www.pravarbani.com